Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-19

Palamu News: पलामू के डागरा पुलिस पिकेट में हड़कंप, SAP सूबेदार बुचुन पाल ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

Palamu News: पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह SAP के एक सूबेदार की गोली लगने से मौत हो गई. घटना डागरा पुलिस पिकेट की है. बताया जा रहा है कि सूबेदार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी. गोली चलने की तेज आवाज सुनकर पिकेट में मौजूद जवान तुरंत मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

मृतक की पहचान बुचुन पाल के रूप में हुई
मृतक सूबेदार की पहचान बुचुन पाल के रूप में हुई है. वह डागरा पुलिस पिकेट में तैनात थे. घटना के बाद पिकेट में मौजूद जवानों के बीच हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया. इसके बाद मामले की शुरुआती जांच शुरू की गई.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने सूबेदार के शव को कब्जे में लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने उनके परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी है. गोली चलाने की वजह अभी साफ नहीं. बुचुन पाल ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस पिकेट में मौजूद जवानों से जानकारी जुटा रही है. घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !