Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-19

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 7 जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में शनिवार को मौसम का रुख अचानक बदल गया है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी 24 जिलों में मेघ गर्जन, बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया है. इस दौरान कई हिस्सों में हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए विभाग ने 7 जिलों में विशेष रूप से येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो और देवघर शामिल हैं.

तेज हवाओं के साथ गिर सकती है बिजली
अलर्ट वाले इलाकों में मुसलाधार बारिश के साथ ही 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. राजधानी रांची में भी पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और रह-रहकर बारिश की बौछारें पड़ती रहेंगी. रांची में आज का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

सुरक्षा को लेकर मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने वज्रपात के खतरे को देखते हुए नागरिकों के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है. खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न होने की सलाह दी गई है. अचानक आने वाले तूफान और बारिश से बचाव के लिए पक्के मकानों में शरण लेना ही सबसे सुरक्षित उपाय बताया गया है. फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !