Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-18

Seraikela Crime News: कांड्रा में दो अप्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने डस्टर कार समेत कई सामान किए बरामद

Seraikela: सरायकेला-खरसावां स्तिथ कांड्रा थाना क्षेत्र के चर्चित कांड संख्या 20/26 मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस ने फरार चल रहे दो अप्राथमिकी आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. पुलिस की दबिश के बाद दोनों आरोपियों ने 11 सितंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

कोर्ट के आदेश पर रिमांड में लेकर हुई पूछताछ
न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इससे पहले पुलिस ने मामले के प्राथमिकी आरोपी फुलचंद रघुनाथ हांसदा (22) और रविन्द्र मार्डी (25) को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पुलिस के अनुसार, दोनों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इन दोनों आरोपियों की पहचान हुई थी.

दो आरोपियों की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मांझी राज टुडू उर्फ राजा टुडू, पिता स्व. लुसा टुडू, निवासी सालडीह और सुनील सोरेन, पिता विजय सोरेन, निवासी यशपुर, थाना गम्हरिया के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है.

डस्टर कार और कई सामान बरामद
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई डस्टर कार JH 01AY 0408 बरामद की गई है. इसके अलावा शवों को दफनाने में इस्तेमाल किया गया एक गैता, एक कुदाल और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और बरामद सामान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !