Ranchi News: राजधानी रांची स्तिथ HEC के सेक्टर-2 इलाके में एक घर में जाने के बाद दो महिलाओं को चोरी के शक में पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों महिलाओं को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है. पुलिस ने उनके पास से कुछ सामान भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि बरामद सामान घर के मालिक को वापस कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है.
घर में जाते देख स्थानीय लोगों को हुआ शक
स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को एक घर के अंदर जाते देखा था. उनकी गतिविधि पर शक होने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही जगन्नाथपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई.
महिलाओं के पास से मिला कुछ सामान
पुलिस ने हिरासत में ली गई महिलाओं के पास से कुछ सामान बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, बरामद सामान को संबंधित घर के मालिक को वापस कर दिया गया है. हालांकि, महिलाओं ने घर से सामान चोरी किया था या नहीं, इसकी जांच अभी जारी है.
एक महिला के साथ 3 साल का बच्चा
हिरासत में ली गई एक महिला के साथ करीब 3 साल का बच्चा भी है. पुलिस थाने में दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. पुलिस की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी.