Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-11

Jharkhand Police Alert: देवघर में चाक-चौबंद सुरक्षा, श्रावणी मेले को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट

Jharkhand Police Alert: श्रावणी मेला 2025 को लेकर झारखंड पुलिस ने इस बार सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए राज्य पुलिस ने 12,000 से अधिक जवानों की तैनाती की है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पेशल ब्रांच ने हाई अलर्ट जारी किया है। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, मेटल डिटेक्टर और भीड़ नियंत्रण के विशेष उपाय किए गए हैं। 

महिला श्रद्धालुओं के लिए महिला पुलिस बल को भी विशेष रूप से तैनात किया गया है।
राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा है कि भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकना प्राथमिकता है और सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालु बिना किसी चिंता के बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर सकें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !