Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Ranchi News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में भाजपा का सेवा अभियान, हर घर और मंदिर में जलेंगे आशीर्वाद के दीप

Ranchi News: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राज्यभर में व्यापक सेवा अभियान चलाने की घोषणा की है। इसके तहत प्रधानमंत्री के लिए राज्य के हर घर के दरवाजे और मंदिरों में आशीर्वाद के दीप जलाए जाएंगे। सांगठनिक मंडलों के गांवों को भी विशेष रूप से सजाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य उत्सव के साथ सेवा भाव को आम लोगों तक पहुंचाना है।


आदित्य साहू ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 17 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सभी जिला मुख्यालयों में विशाल रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।

21 और 29 सितंबर से शुरू होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रम

प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, 21 और 29 सितंबर से आंगन मिलन सेवा, वाराणसी सेवा यात्रा और सेतु अभियान की शुरुआत होगी। इसके अलावा सेवा के रंग के तहत अलग-अलग स्थानों पर रंगोलियां बनाई जाएंगी। कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के शासन के 25 साल पर 25 कहानियां लिखकर उनके सेवा कार्यों का वर्णन किया जाएगा।

आदित्य साहू ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां


आदित्य साहू ने 2014 से पहले देश की स्थिति को दयनीय बताते हुए कहा कि उस समय घोटालों का बोलबाला था और गरीब व किसान बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की नीति और नीयत से देश में विकास की मजबूत श्रृंखला बनी है।

उन्होंने गुजरात भूकंप के दौरान मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यों और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में हो रहे विकास का उल्लेख करते हुए वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना की।

साहू ने प्रधानमंत्री की कार्यक्षमता को ईश्वर की असीम कृपा बताते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में वह एक दिन भी बीमार नहीं पड़े और लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मूल मंत्र से देश बिना भेदभाव के आगे बढ़ रहा है। भाजपा के इन सेवा अभियानों का अंतिम लक्ष्य प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारना है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !