Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Ranchi News: झारखंड में 11 नए गोदाम बनेंगे, अनाज भंडारण क्षमता में 11 हजार मीट्रिक टन का इजाफा, 15 पुराने गोदामों की भी कराई जा रही मरम्मत, सरकार ने जारी किया फंड

Ranchi News: झारखंड में अनाज के भंडारण की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 11 नए गोदाम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य के 15 पुराने गोदामों की मरम्मत का काम भी कराया जा रहा है।


नए गोदामों के निर्माण के बाद राज्य की भंडारण क्षमता में 11 हजार मीट्रिक टन की अतिरिक्त वृद्धि होगी। सरकार ने इसके लिए फंड जारी कर दिया है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने नए गोदामों के निर्माण और पुराने गोदामों की मरम्मत के लिए कुल 60 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

बारिश और खराब मौसम में अनाज को सुरक्षित रखने में मिलेगी मदद

सरकार के अनुसार, भंडारण व्यवस्था मजबूत होने से अनाज को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। बारिश और खराब मौसम के दौरान अनाज खराब होने की संभावना कम होगी, जिससे अनाज की बर्बादी भी घटेगी।


जन वितरण प्रणाली में राशन की सप्लाई होगी बेहतर

भंडारण क्षमता बढ़ने से जन वितरण प्रणाली की दुकानों तक राशन की आपूर्ति बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी। जरूरत के समय राज्य में अनाज की उपलब्धता बनाए रखने में भी नई भंडारण व्यवस्था सहायक होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !