Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Brics Summit: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत पहुंचे ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा, एस. जयशंकर के साथ व्यापार और रक्षा पर हुई द्विपक्षीय वार्ता

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा भारत पहुंचे हैं. शुक्रवार को उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत और ब्राजील के रिश्तों पर चर्चा की. बातचीत में व्यापार, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे मुद्दे शामिल रहे.

ऊर्जा और निवेश पर भी चर्चा
बैठक में ऊर्जा और कृषि को लेकर भी बात हुई. दोनों देशों के बीच निवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई. सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया गया. इसके साथ ही दुनिया के मौजूदा हालात पर दोनों नेताओं ने अपनी राय रखी. जयशंकर ने बैठक की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने कहा कि ब्राजील के विदेश मंत्री से मिलकर खुशी हुई.

UN और G20 में सहयोग बढ़ाने पर जोर
भारत और ब्राजील ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साथ काम करने पर जोर दिया. दोनों देश UN, G20 और IMO जैसे मंचों पर तालमेल बढ़ाना चाहते हैं. ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने पर भी दोनों देशों की सहमति रही. ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने आए विएरा माउरो विएरा भारत की मेजबानी में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने आए हैं.

यह सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को होगा.
इसमें ब्रिक्स के पुराने सदस्य देशों के साथ नए सदस्य और साझेदार देश भी शामिल होंगे. बैठक में ब्रिक्स के जरिए बातचीत और शांति को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई.

लूला की भारत यात्रा के बाद नई बैठक
इस साल फरवरी में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भारत आए थे. उन्होंने AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लिया था. इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात हुई थी. उस बैठक में व्यापार, डिजिटल तकनीक और शिक्षा से जुड़े सहयोग पर बात हुई थी. जयशंकर और माउरो विएरा की ताजा मुलाकात को उसी साझेदारी को आगे बढ़ाने की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !