National News: BRICS Summit 12 सितंबर से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो रहा है. भारत इस बार BRICS की अध्यक्षता कर रहा है. सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुख शामिल होंगे. Summit में आर्थिक सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही गई है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं. उनका विशेष विमान Ilyushin Il-96-300PU शुक्रवार को दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा. भारत पहुंचने पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया. पुतिन के ठहरने की व्यवस्था होटल ITC मौर्या में की गई है.
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे पुतिन
BRICS Summit के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इससे पहले पुतिन 5 दिसंबर 2025 को भारत दौरे पर आए थे.
BRICS Summit को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पुतिन के ठहरने वाले होटल में चार स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है.
चार स्तरों में बांटी गई सुरक्षा व्यवस्था
पहले स्तर पर क्लोज प्रोटेक्शन टीम (CPT) सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी. यह टीम रूसी राष्ट्रपति के बेहद करीब तैनात रहेगी. दूसरे स्तर पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है.

तीसरे स्तर पर दिल्ली पुलिस के कमांडो और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे, जबकि चौथे यानी बाहरी सुरक्षा घेरे की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस संभालेगी. इसके अलावा राष्ट्रपति पुतिन के साथ रूस की अपनी कमांडो सुरक्षा टीम भी भारत पहुंची है.