Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Chatra News: चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 मामलों का आरोपी मो. अनवर उर्फ नेपाली कुरैशी गिरफ्तार

Chatra News: चतरा पुलिस ने अपराध और गौवंशीय पशु तस्करी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 24 मामलों के आरोपी मो. अनवर उर्फ नेपाली कुरैशी को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ सनी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.


गिरफ्तार आरोपी की पहचान विंड मुहल्ला शहादत चौक निवासी मो. अनवर उर्फ नेपाली कुरैशी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ सदर थाना में हत्या, दुष्कर्म, पशु क्रूरता, गौवंशीय पशु हत्या और तस्करी समेत विभिन्न धाराओं में कुल 24 मामले दर्ज हैं.

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद सदर एसडीपीओ सनी वर्धन के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम में सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, राहुल कुमार समेत सदर थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, मो. अनवर लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था और कई मामलों में उसकी तलाश की जा रही थी.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 से 2026 के बीच चतरा सदर थाना में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, एनिमल क्रुएलिटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं.

न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !