Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Seraikela News: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, लंबित भुगतान व फॉरेस्ट NOC से जुड़ी बाधाएं दूर करने के दिए निर्देश

Seraikela: सरायकेला में चल रही निर्माण और विकास योजनाओं को समय पर पूरा कराने को लेकर गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने विभिन्न कार्य प्रमंडलों के अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. बैठक में पिछली समीक्षा के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी जानकारी ली गई. उपायुक्त ने अधिकारियों से लंबित योजनाओं में तेजी लाने को कहा.

आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष जोर
उपायुक्त ने PMABHIM और 15वें वित्त आयोग के तहत बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही सभी योजनाओं को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने को कहा.

पूरे काम का भुगतान जल्द करने का निर्देश
बैठक में पूरी हो चुकी योजनाओं के लंबित भुगतान की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबित भुगतान जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि संवेदकों और संबंधित एजेंसियों को भुगतान के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े.

वन विभाग की NOC को लेकर भी हुई चर्चा
कई योजनाओं के वन विभाग से NOC नहीं मिलने के कारण लंबित रहने का मामला भी बैठक में सामने आया. उपायुक्त ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर NOC से जुड़ी समस्या जल्द दूर करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए. स्वीकृत योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचना जरूरी है. बैठक में भवन प्रमंडल, विद्युत प्रमंडल, लघु सिंचाई और विशेष प्रमंडल समेत विभिन्न कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !