Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Hazaribagh Crime News: गिद्दी में लेवी वसूली के आरोप में राहुल दुबे गिरोह के दो गिरफ्तार गिरफ्तार, 40 हजार रुपये और पल्सर बरामद

Hazaribagh Crime News: कोयला कारोबारियों से लेवी और रंगदारी वसूलने के आरोप में गिद्दी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार दोनों राहुल दुबे गिरोह के कथित सक्रिय सदस्य हैं. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये, दो एंड्रायड मोबाइल और एक काले रंग की पल्सर बाइक बरामद की गई है.

लेवी लेकर रामगढ़ की ओर भाग रहे थे
पुलिस के मुताबिक 10 सितंबर को गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य पल्सर बाइक से इलाके में लेवी वसूलने आने वाले हैं. सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई और थाना में सन्हा दर्ज कर छापेमारी टीम बनाई गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी लेवी की रकम लेने के बाद बुंडू-बसरिया के रास्ते रामगढ़ की ओर निकल गए हैं.

पीछा कर मेन रोड पर पकड़ा
पुलिस टीम ने दोनों का पीछा शुरू किया. टोंगी-गिद्दी मेन रोड के पास पुलिस ने मोटरसाइकिल रोकने की कोशिश की. पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवकों ने वहां से भागने का प्रयास किया. हालांकि सशस्त्र बल की मदद से पुलिस ने उन्हें बाइक समेत पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से लेवी की रकम और मोबाइल फोन मिले.

500 रुपये के 80 नोट बरामद
पुलिस ने 500 रुपये के 80 नोट बरामद किए हैं. इनकी कुल कीमत 40 हजार रुपये है. इसके अलावा सफेद और नीले रंग के दो वीवो एंड्रायड मोबाइल और काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई. बाइक का नंबर JH-24M-6620 है.

दोनों आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों में मन्नु कुमार साव (19) निवासी सौदागर मोहल्ला, रामगढ़ कैंट और अविनाश कुमार (करीब 18 वर्ष) निवासी कोरीटोला मुंडा टोली, रामगढ़ शामिल हैं. इस मामले में गिद्दी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है.

गिरोह से संबंध की जांच जारी
पुलिस अब दोनों युवकों के राहुल दुबे गिरोह से संबंध की जांच कर रही है. इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इलाके में लेवी और रंगदारी वसूली की दूसरी घटनाओं में उनकी कोई भूमिका रही है या नहीं. कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी पुअनि मो. इकबाल हुसैन, पुअनि दामुराम बोयपाई, सअनि चंदन उरांव, सअनि सुनील कुमार, आरक्षी ओम प्रकाश कुमार महतो, आरक्षी राजेंद्र कुमार और चालक आरक्षी अनिल कुमार सिंह शामिल थे.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !