Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-09

Jamtara News: जामताड़ा साइबर पुलिस का एक्शन, फर्जी APK भेजकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर पकड़ा गया

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा में पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल से जरूरी जानकारी चुराता था. इसके बाद बैंकिंग जानकारी का इस्तेमाल कर लोगों के खातों से पैसे निकालने की कोशिश की जाती थी. पुलिस ने आरोपी को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कोड़राटांड़ गांव स्थित उसके घर से पकड़ा है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई. टीम ने कोड़राटांड़ गांव में छापेमारी की. इस दौरान नरेश मंडल के 23 वर्षीय बेटे बसंत कुमार मंडल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया.

गैस सर्विस अपडेट के नाम पर भेजता था APK
जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी लोगों को महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड की सर्विस अपडेट करने का झांसा देता था. इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा जाता था. इस लिंक के जरिए फर्जी APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने को कहा जाता था. फाइल फोन में इंस्टॉल होते ही आरोपी मोबाइल से बैंकिंग और निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करता था.

पुलिस ने तीन मोबाइल और चार सिम किए बरामद
पुलिस के मुताबिक इस साइबर नेटवर्क का संपर्क देश के अलग अलग राज्यों तक हो सकता है. गिरफ्तार आरोपी के पास से तीन स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं. इसके अलावा चार एक्टिव सिम कार्ड भी पुलिस को मिले हैं.

BNS और IT Act के तहत केस दर्ज
मामले को लेकर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने BNS 2023, IT Act और Telecommunication Act की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की जानकारी जुटा रही है.

पुलिस ने लोगों को किया सावधान
पुलिस ने लोगों से अनजान नंबर या सोर्स से मिली APK फाइल इंस्टॉल नहीं करने की अपील की है. किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच करने को कहा गया है. अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो उसे तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !