Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-09

Gold Price Today: सोना खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, कीमत में आया बड़ा उछाल

Gold Price Today: अगर आप आज सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले नया भाव जरूर देख लें. बुधवार को देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत अचानक बढ़ गई. कई बड़े शहरों में 10 ग्राम सोना 1,120 रुपये से लेकर 1,220 रुपये तक महंगा हुआ. वहीं चांदी ने इस तेजी का साथ नहीं दिया और उसका भाव पहले की तरह स्थिर रहा.

चेन्नई में सोने की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी
चेन्नई में सोने के भाव में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला. यहां 24 कैरेट सोना 1,55,680 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,510 रुपये रहा. वहीं, 22 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,360 रुपये रही. 22 कैरेट सोना 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

जयपुर और लखनऊ में भी यही भाव
जयपुर और लखनऊ में सोने की कीमत दिल्ली के बराबर रही. दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,55,510 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. अहमदाबाद, भोपाल और पटना में भी सोने के भाव में तेजी रही. यहां 24 कैरेट सोना 1,55,410 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.

बेंगलुरु और हैदराबाद में भी बढ़े दाम
दक्षिण भारत के बड़े शहरों में भी सोने की कीमत बढ़ी. बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. 22 कैरेट सोने का भाव यहां 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. भुवनेश्वर में भी यही भाव रहा. यहां 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.

चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
सोने के भाव में तेजी के बीच चांदी की कीमत स्थिर रही. दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है. अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और चुंगी के कारण सोने और चांदी के खुदरा भाव में थोड़ा अंतर हो सकता है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !