Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Jamshedpur News: एसएसपी ने पोटका और कोवाली थाने का किया औचक निरीक्षण, आगामी त्योहारों को लेकर अलर्ट रहने का निर्देश

Jamshedpur: वरीय पुलिस अधीक्षक सोमवार को अचानक पोटका और कोवाली थाना पहुंचे. उन्होंने दोनों थानों में चल रहे कामकाज की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. इस दौरान दोनों थानों के प्रभारी, बीट ऑफिसर और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. एसएसपी ने उनसे क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली.



लंबित मामलों की समीक्षा
एसएसपी ने थानों में लंबित कांडों की स्थिति देखी. साथ ही जरूरी अभिलेखों और पुलिस पदाधिकारियों के काम की समीक्षा की. बीट ऑफिसरों के स्तर पर किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली गई. इसके अलावा थाना परिसर, हाजत और सिरिस्ता का निरीक्षण किया गया.



त्योहारों को लेकर सतर्क रहने के निर्देश
गणेश चतुर्दशी, विश्वकर्मा पूजा और कर्मा पूजा को देखते हुए एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा. क्षेत्र में शांति बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया. उन्होंने अपराध पर प्रभावी रोक लगाने और पुराने मामलों का जल्द निपटारा करने पर जोर दिया. आम लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने को भी कहा. थाने आने वाले लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार करने का निर्देश दिया गया. उनकी समस्याओं को ध्यान से सुनकर नियम के अनुसार जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !