Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

NIT Jamshedpur: NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में, 13 राज्यों से आएंगे 150 प्रतिभागी

Jamshedpur: एनआईटी जमशेदपुर में 9 और 10 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को एनआईटी जमशेदपुर में अंतिम समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सम्मेलन की कार्यक्रम रूपरेखा से लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं और समितियों की जिम्मेदारियों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई.

कार्यक्रम और व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा
बैठक की अध्यक्षता झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, झारखंड प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. पियूष रंजन ने की. वहीं, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. विजय कुमार सिंह ने बैठक का संचालन किया और अलग-अलग समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में सम्मेलन की पूरी कार्यक्रम रूपरेखा पर चर्चा के साथ सभी विभागों की कार्ययोजना को देखा गया. समितियों को दी गई जिम्मेदारियों की स्थिति की भी जानकारी ली गई. इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों के स्वागत, उनके आवास, भोजन और परिवहन की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. सम्मेलन से जुड़े अन्य जरूरी इंतजामों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए.

13 राज्यों से करीब 150 प्रतिभागी होंगे शामिल
राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 दो दिनों तक चलेगा. इसमें देश के 13 राज्यों से करीब 150 प्रतिभागियों के जमशेदपुर पहुंचने की जानकारी दी गई है. सम्मेलन में महिला शिक्षाविदों के साथ विश्वविद्यालयों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे. महिला नेतृत्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी इस दौरान चर्चा होने की उम्मीद है.

आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारी
सम्मेलन की तैयारियों में कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति और कार्यक्रम संयोजिका डॉ. शुक्ला महंती की प्रमुख भूमिका है. उनके साथ शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की क्षेत्रीय संयोजक, पर्यावरण शिक्षा डॉ. कविता परमार सह-संयोजिका के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं. एनआईटी जमशेदपुर के कुलसचिव डॉ. सरोज कुमार षाड़ंगी सम्मेलन के सह-संस्था संयोजक हैं. बैठक में इन पदाधिकारियों समेत अन्य सदस्यों ने तैयारियों की जानकारी साझा की.

बाकी काम समय पर पूरा करने पर जोर
बैठक का उद्देश्य सम्मेलन से जुड़े सभी कामों को अंतिम रूप देना और अलग-अलग समितियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना था. अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा के बाद बचे हुए कामों को तय समय के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया. सभी समितियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और सम्मेलन के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने की बात कही गई.

सुदिव्य कुमार के निधन पर जताया शोक
बैठक के दौरान झारखंड सरकार के पर्यटन एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया. उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. सदस्यों ने उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.

बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

बैठक में डॉ. विजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, महेन्द्र सिंह, प्रांत संयोजक; डॉ. शुक्ला महंती, पूर्व कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय एवं कार्यक्रम संयोजिका; डॉ. रंजीत प्रसाद, राष्ट्रीय सह-संयोजक, तकनीकी शिक्षा, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास मौजूद रहे. इसके अलावा प्रो. अमरनाथ सिंह, विभाग संयोजक, जमशेदपुर; शिवम् शर्मा, महानगर संयोजक, विद्यालय शिक्षा; मंजू सिंह, महानगर सह-संयोजक; डॉ. मनोज कुमार, विभाग संयोजक, शिक्षक शिक्षा; डॉ. सरोज कुमार षाड़ंगी, कुलसचिव, एनआईटी जमशेदपुर एवं सह-संस्था संयोजक भी बैठक में शामिल हुए. डॉ. कविता परमार, सह-संयोजिका; डॉ. कनिका प्रसाद, विभाग सह-संयोजक, तकनीकी शिक्षा; डॉ. जे. राजेश, डीन एडमिनिस्ट्रेशन, श्रीनाथ विश्वविद्यालय और राधेश्याम तिवारी, श्रीनाथ विश्वविद्यालय समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !