Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Ranchi RIMS: RIMS में डॉक्टर से मारपीट के बाद हरकत में प्रबंधन, हॉस्टस्पॉट इलाकों में तैनात होंगे पुरुष गार्ड, सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी का बनेगा नया रोस्टर

Ranchi: रांची के RIMS में जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला लिया है. इसे लेकर प्रबंधन और सुरक्षा अधिकारियों के बीच बैठक हुई. बैठक में अस्पताल परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई. इसके बाद सुरक्षा कर्मियों की तैनाती में बदलाव करने का निर्णय लिया गया.

जरूरत के हिसाब से होगी गार्डों की तैनाती
RIMS में अब सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी के लिए नया रोस्टर तैयार किया जाएगा. इसके तहत अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में जरूरत के मुताबिक गार्ड तैनात किए जाएंगे. सुरक्षा व्यवस्था में हवलदारों की जिम्मेदारी भी बढ़ाई जाएगी. उन्हें सुरक्षा से जुड़े कामों में अधिक भूमिका दी जाएगी.

संवेदनशील जगहों पर पुरुष गार्ड रहेंगे तैनात
अस्पताल के जिन हिस्सों को सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील या हॉटस्पॉट माना गया है, वहां महिला गार्ड की जगह पुरुष सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी. प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित माहौल देना है. साथ ही मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !