Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

BREAKING: पोटका की पहाड़भांगा नदी में डूबे टेल्को के युवक का शव बरामद, 24 घंटे चला रेस्क्यू अभियान

Potka Drowning Incident: पोटका के पहाड़भांगा नदी में नहाने के दौरान डूबे 20 वर्षीय राजू सिंह का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया. करीब 24 घंटे तक चली तलाश के बाद दोपहर करीब 3 बजे शव नदी से निकाला गया.

बताया जा रहा है कि राजू का शव तकरीबन 1 किमी. दूर मिला. स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ बच्चे नदी में नहाने आये हुए थे तो उनकी नजर तैरते हुए शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई.

बताते चलें कि  राजू जमशेदपुर के टेल्को आजाद बस्ती का रहने वाला था. रविवार को वह दोस्तों के साथ पहाड़भांगा पिकनिक मनाने पहुंचा था.  पिकनिक के बाद राजू अपने दोस्तों मुकेश सिंह और राजेश कुमार के साथ नदी में नहाने उतरा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. उसे बचाने की कोशिश में मुकेश भी गहरे पानी में चला गया था. हालांकि, वह किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन राजू का पता नहीं चल सका.



अंधेरा होने पर रोकना पड़ा था रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. ग्रामीणों की मदद से रविवार शाम तक नदी में तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा. सोमवार को दोबारा तलाशी शुरू की गई. करीब 3 बजे राजू का शव बरामद कर लिया गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना की सूचना परिवार को भी दे दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !