Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Giridih News: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचें कांग्रेस सह-प्रभारी बेला प्रसाद, परिजनों को बंधाया ढांढस

Giridih News: गिरिडीह में झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी बेला प्रसाद उनके उत्सव उपवन स्थित आवास पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की.


चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

बेला प्रसाद ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया.


सोनू के निधन को बताया बड़ी क्षति

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर बेला प्रसाद ने गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि उनका असमय जाना बेहद पीड़ादायक है. उनके निधन से परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी और पूरे झारखंड को बड़ी क्षति हुई है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.


सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनके आवास पर लगातार राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में बेला प्रसाद ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !