Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Simdega News: सिमडेगा में गैस पाइप लीकेज से घर में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Simdega: सिमडेगा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लसिया गांव में सोमवार को गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज के कारण अचानक आग लग गई. हादसा संतोषी देवी के घर में हुआ. आग की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी.

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी. इस बीच पुलिसकर्मियों ने सावधानी और तत्परता से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा. फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने आग पूरी तरह बुझा दी. इसके बाद घर और आसपास के इलाके को सुरक्षित किया गया. समय रहते आग पर काबू पा लेने से उसे आसपास फैलने से रोक लिया गया. इससे बड़ा हादसा होने से टल गया. घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है. पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !