Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Minister Sudivya Kumar Sonu Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक

Minister Sudivya Kumar Sonu Death: झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और पर्यटन मंत्री तथा गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर झामुमो युवा नेता सिमरन भाटिया ने गहरा दुख जताया है. सिमरन भाटिया ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक निधन पार्टी, सरकार और गिरिडीह की जनता के लिए बड़ी क्षति है. उनके जाने से सार्वजनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान खाली हुआ है.

युवा नेताओं के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का बताया स्रोत
भाटिया ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत थे. उन्होंने अपने जीवन को जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया. उन्होंने कहा कि सोनू का अचानक चले जाना बेहद दुखद है. उनके योगदान और लोगों के प्रति समर्पण को लंबे समय तक याद किया जाएगा. सिमरन भाटिया ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !