Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Jamshedpur News: जमशेदपुर में युवाओं को मिला जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित प्रोजेक्ट सेंटर में 45 दिवसीय जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग का समापन हुआ. हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन की ओर से चलाए गए MIC जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम के बाद युवाओं के लिए ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र दिए गए.


अतिथियों ने युवाओं को बांटे प्रमाण पत्र

समारोह में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा और वार्ड सदस्य उमेश पांडे शामिल हुए. संस्था की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद अतिथियों ने प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र दिए.


युवाओं को रोजगार से जुड़ी ट्रेनिंग मिली

इस 45 दिवसीय प्रशिक्षण में ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्र के 12वीं पास युवाओं ने हिस्सा लिया. उन्हें जीवन कौशल और बातचीत करने की कला सिखाई गई. इसके साथ कंप्यूटर और वित्तीय जानकारी से जुड़ी ट्रेनिंग भी दी गई. प्रशिक्षण का मकसद युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करना था.


आत्मनिर्भर बनने में मिलेगी मदद

समारोह में सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा और उमेश पांडे ने युवाओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग से युवाओं को रोजगार के बेहतर मौके मिल सकते हैं. ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने में भी मदद करते हैं. कार्यक्रम ट्रेनर कम लीड हेड निर्मल कुमार सिंह और सेंटर कोऑर्डिनेटर शमनोज झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !