Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Ranchi News: डोरंडा-हिनू मुख्य मार्ग की बदहाली पर फूटा गुस्सा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने एजी मोड़ पर किया प्रदर्शन

Ranchi News: रांची के डोरंडा-हिनू मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को एजी मोड़ के पास विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा डोरंडा मंडल ने सड़क की खराब हालत के लिए पथ निर्माण विभाग की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में माला लेकर अधिकारियों और संवेदक को व्यंग्यात्मक अंदाज में "बधाई’ देने के लिए तलाशते नजर आए.


जर्जर सड़क को लेकर प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि डोरंडा-हिनू मुख्य मार्ग रांची का प्रमुख रास्ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी हालत खराब है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कार्यकर्ताओं ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की.


माला लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ता

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध का अलग तरीका अपनाया. कार्यकर्ता हाथों में माला लेकर विभागीय अधिकारियों और संवेदक को तलाशते नजर आए. उनका कहना था कि सड़क निर्माण और मरम्मत की जिम्मेदारी संभालने वालों को बेहतर काम के लिए व्यंग्यात्मक तरीके से "बधाई” दी जाएगी.


आंदोलन तेज करने की चेतावनी

भाजपा डोरंडा मंडल अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है.


कृष्णा मिश्रा ने कहा कि अगर डोरंडा-हिनू मुख्य मार्ग को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो भाजपा डोरंडा मंडल आंदोलन को और तेज करेगा. पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध तरीके से बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !