Jharkhand Police Reshuffle: झारखंड में साइबर अपराध और IT Act के मामलों की जांच को तेज करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ी पहल की है. राज्य के 20 जिलों में तैनात 116 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर की कोटि में प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है. पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. इसका मकसद उन मामलों की जांच के लिए इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की कमी दूर करना है, जिनमें नियमानुसार इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी अनुसंधानकर्ता होते हैं.
क्यों लिया गया फैसला?
साइबर थानों और सामान्य थानों में इंस्पेक्टरों की कमी के कारण IT Act और साइबर अपराध से जुड़े मामलों का अनुसंधान प्रभावित हो रहा था. जिलों के SSP और SP की अनुशंसा के बाद पुलिस मुख्यालय ने विशेष परिस्थिति में यह व्यवस्था लागू की है. इससे चयनित SI इंस्पेक्टर के अधिकार के तहत संबंधित मामलों की जांच कर सकेंगे.
प्रमोशन मिला, लेकिन वेतन लाभ नहीं
यह नियमित पदोन्नति नहीं है. मुख्यालय ने इसे केवल कार्यहित में की गई विशेष व्यवस्था बताया है. प्रोफार्मा प्रमोशन के आधार पर अधिकारियों को इंस्पेक्टर पद का अतिरिक्त वेतन या कोई अन्य वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा. यह व्यवस्था मुख्य रूप से IT Act और साइबर अपराध से जुड़े कांडों के अनुसंधान तक सीमित रहेगी.
किन जिलों के अधिकारी शामिल?
- हजारीबाग से सोनू कुमार, पंकज सिन्दुरिया, प्रमोद कुमार राय, सुशील कुमार, शिवम गुप्ता, कुणाल किशोर, राजेश रंजन, ताराचंद, धीरज कुमार और राजीव रंजन को प्रोफार्मा प्रमोशन मिला है.
- दुमका से आशीष कुमार भारद्वाज, अभिषेक कुमार, अनुज कुमार, निरंजन कुमार, विवेक तिवारी और रामाशीष यादव शामिल हैं.
- लोहरदगा से प्रदीप कच्छप, सुमन मिंज, बिनिता हेम्ब्रम, नीरज झा, गौरव कुमार, अंजन मंडल, प्रभुनाथ प्रसाद और भोलानाथ दास के नाम हैं.
- धनबाद से सत्यजीत कुमार, गिरिधर गोपाल, गिरिधारी कुमार साव, अरूनिश रौशन, अंशु कुमार, ललित रंजन भगत, तारीक वसीम, केशव कुमार मेहता और अजीत होन्हागा को शामिल किया गया है.
- चाईबासा से मिथुन कुमार, विकास कुमार, प्रिया लक्ष्मी टुडू, मेनका बिरूली, नयन कुमार सिंह, रोहित कुमार-1 और निर्मल कुमार मंडल के नाम हैं.
- लातेहार और गोड्डा से रामाकान्त गुप्ता, राहुल सिन्हा, पिन्टु कुमार, मनोहर कुमार और रौशन कुमार शामिल हैं.
- चतरा से सूर्यप्रताप सिंह, अभय कुमार, शशिकांत, अरविन्द कुमार रविदास, आशीष प्रसाद, शिवा यादव, कुणाल किशोर मौर्या और अजय कुमार सिंह के नाम दिए गए हैं. सूची में अजीत कुमार, संजीव कुमार और सुभाष कुमार यादव के नाम भी साथ में दर्ज हैं.
- बोकारो से कुन्दन कुमार पासवान, नरेश मराण्डी, मो. एनुल हक, रवि कुमार भारती, मनोज कुमार, जितेश कुमार, विक्रमादित्य पाण्डेय और विश्वजीत कुमार तिवारी शामिल हैं.
- सरायकेला से हिरालाल कुमार, रमण कुमार विश्वकर्मा, बजरंग महतो, सोनू कुमार और ललन रविदास के नाम हैं.
- कोडरमा से रवि खेस, नफीस अहमद और रमेश कुमार राजवार शामिल हैं.
- जमशेदपुर से प्रदीप खलखो, रजनीश आनन्द, प्रदीप वर्मा और चेतन बैरांगी को प्रोफार्मा प्रमोशन मिला है.
- गिरिडीह से रौशन कुमार-2, मुकेश कुमार पंडित, गुलशन कुमार गौतम, राहुल सिंह, विष्णुकान्त, परवेज आलम और रवि कुमार पटेल के नाम सूची में हैं.
- गढ़वा से अनिल हेम्ब्रम, सुनिल कुमार राम, चेतन कुमार सिंह, कृष्ण कुमार कुशवाहा, रंजन कुमार साहा, प्रदीप कुमार केशरी, दिनेश मुण्डा और अविनाश कुमार शामिल हैं.
- पलामू से संदीप कुमार भारती, नकुल शर्मा, इन्द्रजीत कुमार राणा, शिवचन्दन कुम्भकार, राहुल कुमार, कुमार सौरभ, अमित कुमार द्विवेदी, शिवनाथ रंजन और कुलेश्वर महतो के नाम दिए गए हैं.
- गुमला से निखिल आनंद, मनीष कुमार, सुमित कुमार और गौतम कुमार वर्मा को शामिल किया गया है.
- रामगढ़ से अभिषेक प्रताप, निर्भय कुमार गुप्ता, हरिपद टुड्डू और दिपक कुमार के नाम हैं.
- पाकुड़ से कन्हैया कुमार यादव और अमरजीत कुमार मिश्रा शामिल हैं.
- खूंटी से बिमल, जितेन्द्र कुमार, फुलमनी टोप्पो, संजीव कर्ण देव, विकाश कुमार-2, कंचन कुमार कुशवाहा और मनीष कुमार-3 के नाम हैं.
- जामताड़ा से अमित कुमार, कृष्णा कुमार, पुश्पेश्वर दास, गुलशन कुमार सिंह, अनिल अभिषेक और विकास कुमार तिवारी को प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है.
साइबर मामलों की जांच में आएगी तेजी
इस व्यवस्था के बाद चयनित पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर स्तर के अनुसंधानकर्ता के तौर पर साइबर और IT Act से जुड़े मामलों की जांच कर सकेंगे. पुलिस मुख्यालय की माने तो इससे जांच की गति बढ़ेगी और अधिकारियों की कमी से प्रभावित मामलों का अनुसंधान बेहतर तरीके से हो सकेगा.