Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Koderma News: कोडरमा के लाराबाद में तीन दुकानों में चोरी, वेल्डिंग दुकान से जेनरेटर का मोटर ले गए चोर

Koderma News: सदर थाना क्षेत्र के लाराबाद में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाया। इनमें एक वेल्डिंग दुकान भी शामिल है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में चिंता का माहौल है।


दीवार काटकर वेल्डिंग दुकान में घुसे चोर

लाराबाद निवासी छोटेलाल विश्वकर्मा की वेल्डिंग दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह कुछ लोगों की नजर दुकान के मुख्य दरवाजे पर पड़ी, जहां ताला टूटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने दुकान संचालक को इसकी जानकारी दी।

छोटेलाल विश्वकर्मा के दुकान पहुंचने पर अंदर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर दुकान में प्रवेश किया था। इसके बाद वहां रखा जेनरेटर का मोटर चोरी कर लिया गया।

पास की दो दुकानों को भी बनाया निशाना

वेल्डिंग दुकान में चोरी की जानकारी मिलने के बाद आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों की भी जांच की। इस दौरान पता चला कि वेल्डिंग दुकान से सटी दो अन्य दुकानों में भी चोरी हुई है। तीनों दुकानों से चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रही है।


घटना की जानकारी मिलने पर कोडरमा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरी से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया।

एक संदिग्ध युवक हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उससे चोरी की घटना और इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस चोरी के तरीके और आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे दुकानदारों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !