Misir Besra NIA Case: 2.20 करोड़ रुपये के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा से जुड़े मामले में NIA की विशेष अदालत में होने वाली सुनवाई टल गई. अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता भोपाल में जुडिशियल एकेडमी के सेमिनार में व्यस्त थे. NIA के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत ने अब अगली सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की है.
मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सलियों और दो ग्रामीणों को 28 जुलाई को धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली मेहनत उर्फ मोछू और गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा भी शामिल हैं. फिलहाल सभी धनबाद जेल में बंद हैं.
11 दिन तक जांच एजेंसियों ने की पूछताछ
गिरफ्तारी के बाद तीनों नक्सलियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया था. 31 जुलाई को उन्हें कड़ी सुरक्षा में रांची लाया गया. इसके बाद करीब 11 दिनों तक NIA, IB और झारखंड पुलिस की टीम ने उनसे पूछताछ की. जांच एजेंसियों ने माओवादी संगठन के नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई और सहयोगियों से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश की.
अब मामले में अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी. कोर्ट की कार्यवाही के बाद ही केस से जुड़ी आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी.