Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Jamshedpur Womens University: राज्यपाल संतोष गंगवार आएंगे जमशेदपुर, महिला यूनिवर्सिटी की 2200 छात्राओं को अपने हाथों से सौंपेंगे डिग्रियां

Jamshedpur Womens University: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को होगा. समारोह एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा. राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं. राजभवन से राज्यपाल के दौरे का कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय को मिल गया है.

 
2200 छात्राओं को मिलेगी डिग्री
इस दीक्षांत समारोह में करीब 2200 छात्राओं को डिग्री दी जाएगी. इनमें स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राएं शामिल हैं. विश्वविद्यालय के लिए इस बार का समारोह इसलिए भी खास है, क्योंकि पहली बार चार शोधार्थियों को PhD की उपाधि मिलेगी.

NEP 2020 के तहत बड़ी उपलब्धि
विश्वविद्यालय की कुलपति ने बताया कि जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम समय पर पूरा किया है. ऐसा करने वाला यह झारखंड का पहला विश्वविद्यालय बना है. विश्वविद्यालय ने इसी सत्र से एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिला भी शुरू किया है.

टॉपर छात्राओं को मिलेगा मेडल
इस बार मेधावी छात्राओं के लिए पुरस्कार की नई व्यवस्था शुरू की गई है. यूजी और पीजी की ओवरऑल टॉपर छात्राओं को चांसलर मेडल दिया जाएगा.
वहीं अलग अलग पाठ्यक्रमों में सबसे ज्यादा अंक लाने वाली छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा.

नए एक्ट के अनुसार हुआ बदलाव
कुलपति ने बताया कि राज्य सरकार के नए स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट के अनुसार विश्वविद्यालय की कई समितियों और इकाइयों का पुनर्गठन पूरा कर लिया गया है. इसमें सेनेट, सिंडिकेट और बोर्ड ऑफ स्टडीज समेत कई शैक्षणिक और प्रशासनिक इकाइयां शामिल हैं. नए नियमों और सीट आवंटन व्यवस्था के आधार पर इस शैक्षणिक सत्र में दाखिला प्रक्रिया पूरी की गई है.

छात्राओं की उपलब्धियों का होगा सम्मान
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार चौथा दीक्षांत समारोह छात्राओं की मेहनत और शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव होगा. साथ ही इस मौके पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की नई उपलब्धियां भी सामने आएंगी. 8 सितंबर को होने वाले समारोह में डिग्री, PhD और मेडल के जरिए छात्राओं की उपलब्धियों को सम्मान दिया जाएगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !