Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Jamshedpur News: MGM छत हादसे के पीड़ितों को मुआवजे पर विवाद, स्वास्थ्य मंत्री का दावा- राशि जारी; RTI रिपोर्ट में प्रक्रिया लंबित

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की छत हादसे के पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलने के मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान और अस्पताल के आधिकारिक RTI जवाब को लेकर सवाल उठे हैं. मंत्री ने सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की बात कही है, जबकि 31 अगस्त के RTI जवाब में भुगतान प्रक्रिया लंबित होने की जानकारी दी गई थी.

मंत्री ने मुआवजा मिलने की बात कही
हाल में सामने आई रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार की ओर से मुआवजे की राशि जारी की जा चुकी है और सभी संबंधित लोगों को भुगतान मिल गया है. मंत्री ने रिपोर्टों में दी जा रही इसके विपरीत जानकारी को गलत बताया.

RTI जवाब में क्या कहा गया
जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने मंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए 31 अगस्त 2026 को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जन सूचना पदाधिकारी की ओर से जारी RTI जवाब का हवाला दिया. उनका दावा है कि RTI जवाब में मुआवजे की राशि की प्रक्रिया सिविल सर्जन से उपायुक्त कार्यालय और फिर सत्यापन व DBT की प्रक्रिया में लंबित बताई गई है.

पीड़ित परिवारों ने भी उठाया सवाल
सौरभ विष्णु के अनुसार, हादसे से प्रभावित लुकास साइमन तिर्की की भतीजी विक्टोरिया तिर्की, डेविड जॉनसन की पत्नी एलिन जॉनसन और श्रीचंद तांती की बेटी प्रमिला कुमारी ने भी अब तक मुआवजा नहीं मिलने की बात कही है. हालांकि, इस मामले में भुगतान की वास्तविक स्थिति को लेकर मंत्री के बयान और RTI जवाब के बीच अंतर सामने आया है.

भुगतान का प्रमाण सार्वजनिक करने की मांग
सौरभ विष्णु ने मांग की है कि यदि तीनों परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है तो भुगतान की तारीख और बैंक ट्रांसफर का विवरण सार्वजनिक किया जाए. वहीं, अगर भुगतान अभी बाकी है तो प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित परिवारों को जल्द राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई है. जन विकास मंच ने स्वास्थ्य विभाग से इस पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करने और तीनों परिवारों को भुगतान से जुड़े प्रमाण उपलब्ध कराने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !