Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Jamshedpur Crime News: सीतारामडेरा में तार जलाने से मना करने पर विवाद, महिला की सोने की चेन छीनी, बेटे पर चाकू से हमला कर नाले में फेंका

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा के निर्मल नगर में शुक्रवार सुबह एक छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. घर के बाहर तार जला रहे युवकों को रोकना एक महिला को भारी पड़ गया. महिला का आरोप है कि बहस के दौरान युवकों ने उनके साथ बदसलूकी की और गले से सोने की चेन छीन ली. चेन की कीमत करीब 1 से 1.50 लाख रुपये बताई गई है. विवाद बढ़ने पर महिला का बेटा अमित कुमार भी वहां पहुंचा. परिवार के मुताबिक, युवकों ने पहले अमित के साथ मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया. हमले में अमित के हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है. परिजनों का आरोप है कि घायल हालत में उसे उठाकर नाले में फेंक दिया गया.

परिवार को भी धमकाने का आरोप
अमित को बचाने के लिए परिवार के दूसरे लोग आगे आए. आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी डराया-धमकाया. परिवार का कहना है कि युवकों ने धमकी दी कि अगर कोई बीच में आया तो उसे भी जान से मार दिया जाएगा. इसके बाद घायल अमित को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना से पहले CCTV हटाने का आरोप
पीड़ित महिला ने एक और गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि घर के बाहर लगे दो CCTV कैमरे घटना से पहले या वारदात के दौरान निकाल दिए गए. महिला को शक है कि कैमरे इसलिए हटाए गए, ताकि पूरी घटना रिकॉर्ड न हो सके. हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी. घटना की जानकारी सीतारामडेरा थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !