Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Jamtara Police Transfer: जामताड़ा में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला, साइबर अपराध पर लगाम कसने के लिए साइबर थाने में भेजे गए 7 अफसर

Jamtara Police Transfer: जामताड़ा में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें 9 अधिकारियों को जिले के अलग-अलग थानों में भेजा गया है. वहीं 7 अधिकारियों की पोस्टिंग साइबर अपराध थाने में की गई है. साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए थाने में पुलिस बल बढ़ाया गया है. यहां एक पुलिस निरीक्षक और छह पुलिस अवर निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है.


साइबर थाने में 7 अधिकारियों की पोस्टिंग
पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस निरीक्षक सुशील टुडू को साइबर अपराध थाना भेजा गया है. उनके साथ अमित कुमार, कृष्णा कुमार, पुष्पेश्वर दास, गुलशन कुमार सिंह, अनिल अभिषेक और विकास कुमार तिवारी की भी पोस्टिंग साइबर थाने में हुई है. इन अधिकारियों के आने से साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच में तेजी आने की उम्मीद है. खासकर लंबित मामलों और आईटी एक्ट से जुड़े मामलों की जांच में अतिरिक्त पुलिस बल मदद करेगा.

अलग-अलग थानों में भी भेजे गए अधिकारी
पुलिस अवर निरीक्षक जाहिद अंसारी को पुलिस केंद्र से जामताड़ा थाना भेजा गया है. अमृत कुमार राम को नारायणपुर थाना और वैभव सिंह को करमाटांड़ थाना की जिम्मेदारी दी गई है. प्रकाश सेठ की पोस्टिंग मिहिजाम थाना में हुई है. वहीं चंदन कुमार तिवारी को फतेहपुर थाना भेजा गया है. सहायक अवर निरीक्षक सुखनाथ भगत और छोटेलाल कुमार को भी मिहिजाम थाना में तैनात किया गया है. सिद्धो सोरेन को महिला थाना जामताड़ा और मुन्ना कुमार सिंह को नारायणपुर थाना भेजा गया है.

 
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नई जगह योगदान देने का निर्देश दिया गया है. नई पोस्टिंग पर कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भी संबंधित विभाग को देनी होगी. इस बदलाव के बाद जिले के अलग अलग थानों में पुलिस बल की नई तैनाती हुई है. वहीं साइबर अपराध थाने में अधिकारियों की संख्या बढ़ने से लंबित मामलों की जांच को गति मिलने की उम्मीद है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !