Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Jharkhand News: स्टेट बार काउंसिल में दो महिला अधिवक्ता होंगी नामित, इंद्राणी सेन चौधरी व लक्ष्मी मुर्मू के नाम पर बनी सहमति

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में महिला प्रतिनिधित्व को लेकर प्रक्रिया पूरी हो गई है. काउंसिल में दो महिला अधिवक्ताओं को नामित किया गया है. इनमें वरीय अधिवक्ता इंद्राणी सेन चौधरी और अधिवक्ता लक्ष्मी मुर्मू का नाम शामिल है.

हाईकोर्ट ने भेजे थे 5 नाम
जानकारी के मुताबिक, झारखंड हाईकोर्ट ने स्टेट बार काउंसिल में नामित सदस्यों के लिए पांच नाम भेजे थे. इसके बाद काउंसिल के निर्वाचित सदस्यों ने इन नामों पर विचार किया. सहमति बनने के बाद इंद्राणी सेन चौधरी और लक्ष्मी मुर्मू के नाम पर मुहर लगाई गई. अब दोनों नाम झारखंड हाईकोर्ट को भेज दिए गए हैं.

25 सदस्यों की होगी स्टेट बार काउंसिल
झारखंड स्टेट बार काउंसिल में कुल 25 सदस्य होने हैं. इनमें 22 निर्वाचित सदस्यों का गजट नोटिफिकेशन पहले ही जारी हो चुका है. वहीं, एक सीट को लेकर विवाद अभी बना हुआ है. बाकी दो सीटें महिला अधिवक्ताओं के नामांकन के लिए थीं. अब इन दोनों सीटों के लिए इंद्राणी सेन चौधरी और लक्ष्मी मुर्मू के नाम भेजे गए हैं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !