Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Jamshedpur No Entry: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में नो-एंट्री; कल सुबह 4 से देर रात 2 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

Jamshedpur  No Entry: जमशेदपुर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन शहर के मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी. भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. शहर में 4 सितंबर को भारी और कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद रहेगी.


सुबह 4 बजे से लागू होगा नियम
डीसी राजीव रंजन, एसएसपी एहतेशाम वकारिब और डीएसपी ट्रैफिक ने संयुक्त आदेश जारी किया है. इसके अनुसार 4 सितंबर की सुबह 4 बजे से नो एंट्री लागू होगी. यह व्यवस्था रात 2 बजे तक जारी रहेगी. इस दौरान भारी और कमर्शियल गाड़ियां शहर में नहीं आ सकेंगी.

बस और एंबुलेंस को मिलेगी छूट
नो एंट्री के दौरान यात्री बसों पर रोक नहीं रहेगी. बसें अपने तय रूट पर चल सकेंगी. एम्बुलेंस और दूसरी इमरजेंसी सेवाओं वाली गाड़ियों को भी आने जाने की अनुमति रहेगी. इससे जरूरी सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा.

भीड़ को देखते हुए पुलिस की तैयारी
जन्माष्टमी पर शहर के कई मंदिरों और पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे. ऐसे में ट्रैफिक को संभालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी. लोगों को आने जाने में परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जा रही है. प्रशासन का मकसद त्योहार के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. फिलहाल 4 सितंबर को सुबह 4 बजे से रात 2 बजे तक भारी और कमर्शियल वाहनों पर रोक रहेगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !