Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Ranchi News: रिम्स में शुरू होगी 10-सीटर आधुनिक टॉयलेट सुविधा, Sewa Foundation करेगा संचालन

Ranchi News: रिम्स परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के साथ अस्पताल आने वाले लोगों को जल्द आधुनिक सार्वजनिक शौचालय की सुविधा मिलेगी। पुराने ट्रॉमा सेंटर और शेल्टर होम के पास तैयार किए गए 10-सीटर शौचालय के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी पुणे स्थित Sewa Foundation को दी गई है।


इस संबंध में रिम्स और Sewa Foundation के बीच समझौता हुआ है। शौचालय के निर्माण के लिए Coal India Limited ने आर्थिक सहयोग दिया, जबकि निर्माण कार्य Sewa Foundation की ओर से पूरा किया गया है। समझौते के बाद फाउंडेशन ही इसकी नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित करेगा।


Pay & Use मॉडल पर होगा संचालन

नए शौचालय को Pay & Use व्यवस्था के तहत संचालित किया जाएगा। इसके इस्तेमाल के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। फाउंडेशन की जिम्मेदारी होगी कि परिसर की स्वच्छता और सुविधाओं का नियमित रखरखाव किया जाए।

रिम्स प्रबंधन के अनुसार, इस व्यवस्था से अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित सार्वजनिक शौचालय की सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि इसके संचालन और रखरखाव पर रिम्स को अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !