Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Jharkhand Swine Flu Alert: RIMS में बढ़ा H1N1 का खतरा! 11 मरीज मिले पॉजिटिव, अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार; डॉक्टरों की टीम अलर्ट

Jharkhand Swine Flu Alert: झारखंड में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामले सामने आने के बाद रांची के RIMS में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. अस्पताल में अब तक 11 मरीजों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है. मामलों को देखते हुए RIMS प्रशासन ने मरीजों की निगरानी और इलाज की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है.

फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की जांच
RIMS में फ्लू जैसे लक्षण लेकर पहुंचने वाले मरीजों की जांच की जा रही है. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, H1N1 की जांच की सुविधा RIMS में उपलब्ध है. जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर मरीज को अलग रखने की व्यवस्था भी की गई है.

संक्रमण की पुष्टि वाले मरीजों को जरूरत के अनुसार आइसोलेशन वार्ड में रखा जाता है. इसका मकसद संक्रमण को दूसरे मरीजों और लोगों तक फैलने से रोकना है. इलाज कर रही मेडिकल टीम मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है.

RIMS निदेशक के अनुसार H1N1 से जुड़े मामलों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम उपलब्ध हैं. अस्पताल के सुपरिटेंडेंट भी स्थिति की नियमित जानकारी ले रहे हैं. डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच और स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. फिलहाल RIMS प्रशासन का पूरा फोकस संक्रमित मरीजों के इलाज और संक्रमण को नियंत्रित रखने पर है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !