Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Jamshedpur News: कदमा के रंकिनी मंदिर के पास जन्माष्टमी पूजा पंडाल का उद्घाटन, 3 सितंबर से शुरू होगा अखंड कीर्तन

Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा स्थित रंकिनी मंदिर के पास श्रीकृष्ण चैतन्य संघ की ओर से तैयार जन्माष्टमी पूजा पंडाल का बुधवार को उद्घाटन हुआ. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया.

डॉ. श्रीधर प्रधान रहे मुख्य अतिथि
पंडाल का उद्घाटन उत्कल एसोसिएशन, साकची के अध्यक्ष डॉ. श्रीधर प्रधान ने मुख्य अतिथि के रूप में किया. वहीं XLRI के डीन डॉ. संजय पात्रो विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. कार्यक्रम का मंच संचालन शिवलाल ने किया.

भजन संध्या में जुटे श्रद्धालु
उद्घाटन के बाद आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया. धार्मिक माहौल के बीच लोगों ने भजनों का आनंद लिया.

आयोजन को सफल बनाने में टुकुन मोहंती, रवि सिंह, सत्य ब्रत महापात्र, सुदर्शन मोहंती, टुकुना पाणी, महेश शर्मा, सुभाष राउल, शुभम, रामलाल, प्रणव महापात्र और अरुण राउत्राय समेत संघ के सदस्यों का योगदान रहा. ग्रीनफिनिटी टीवीएस थ्री व्हीलर के कर्मी रजनीकांत राउल ने भी आयोजन में विशेष सहयोग दिया.

3 सितंबर से अखंड कीर्तन
श्रीकृष्ण चैतन्य संघ के अनुसार, 3 से 6 सितंबर 2026 तक अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. 6 सितंबर को नारायण सेवा और नगर कीर्तन का आयोजन होगा. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के विसर्जन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का समापन किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !