Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Chaibasa Murder News: गोइलकेरा में खूनी वारदात, मानसिक रूप से परेशान युवक ने सोते समय पुजारी की चाकू घोंपकर की हत्या

Chaibasa Murder News: पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक पुजारी की हत्या कर दी गई. बड़ैला गांव में 42 वर्षीय गोरा अंगरिया की चाकू से वार कर जान ले ली गई. घटना बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है. हत्या का आरोप गांव के 24 वर्षीय पोंडे राम अंगरिया पर लगा है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.


झाड़ फूंक के लिए घर में हुई थी पूजा
बताया जा रहा है कि पोंडे राम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था. उसकी हरकतों को लेकर परिवार के लोग भी चिंतित थे. परिजनों ने उसके लिए झाड़ फूंक कराने का फैसला लिया था. मंगलवार रात घर में पूजा रखी गई थी. इसमें पुजारी गोरा अंगरिया और डाकुवा मुखी राम अंगरिया समेत कई ग्रामीण पहुंचे थे.

सोते समय पुजारी पर किया हमला
पूजा खत्म होने के बाद देर रात ज्यादातर लोग अपने घर चले गए. पुजारी गोरा अंगरिया और डाकुवा उसी कमरे में रुक गए. आरोपी पोंडे राम भी उसी कमरे में सो रहा था. बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे उसने सो रहे पुजारी पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में पुजारी की मौत हो गई. डाकुवा कुछ समझ पाता, इससे पहले आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया.

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
घटना के बाद डाकुवा ने गांव के मुंडा गोमा अंगरिया और पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही गोइलकेरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. फरार आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !