Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Jamshedpur Crime News: मानगो छोटा पुल पर महिला के साथ चोरी, स्कूटी ठेलने के बहाने पर्स से रुपये और ATM कार्ड निकाला

Jamshedpur: कल रात जोरदार बारिश के बाद जमशेदपुर के मानगो छोटा पुल पर जमा पानी एक महिला के लिए परेशानी का कारण बन गया. पानी में उसकी स्कूटी बंद हो गई और उसे स्कूटी ठेलकर घर जाना पड़ा. इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा. उसने महिला की स्कूटी ठेलने में मदद करने की बात कही. महिला ने युवक की मदद ले ली. आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसके पर्स से 1500 रुपये और ATM कार्ड निकाल लिया.

कुछ देर बाद चला चोरी का पता
महिला को उस समय युवक पर कोई शक नहीं हुआ. वह स्कूटी लेकर घर की ओर चली गई. कुछ देर बाद जब उसने अपना पर्स देखा तो उसमें रुपये और ATM कार्ड नहीं थे. इसके बाद उसे समझ आया कि उसके साथ चोरी हो गई है. घटना के बाद महिला काफी परेशान हो गई. मामले की जानकारी सामने आने के बावजूद समाचार लिखे जाने तक महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी थी. शिकायत नहीं मिलने के कारण अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !