Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Jamshedpur News: गोलमुरी में लावारिस थार पर मिला ट्रेलर का फर्जी नंबर, पुलिस ने गाड़ी की जब्त, देखें VIDEO

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके में हनुमान मंदिर के पीछे लंबे समय से खड़ी एक थार को लेकर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब स्थानीय लोगों को गाड़ी संदिग्ध लगी. लोगों ने इसकी जानकारी गोलमुरी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और थार की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि थार पर जो रजिस्ट्रेशन नंबर लगा है, वह इस गाड़ी का है ही नहीं.

थार पर लगा था ट्रेलर का नंबर
पुलिस की जांच में सामने आया कि थार पर दर्ज नंबर एक ट्रेलर वाहन का है. यानी थार पर गलत नंबर प्लेट लगाई गई थी. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और उसे थाने ले गई. अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि थार पर किसी दूसरे वाहन का नंबर क्यों लगाया गया था. क्या गाड़ी चोरी की है? क्या इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया गया? या फिर जानबूझकर वाहन की असली पहचान छिपाने की कोशिश की गई?

इन सभी सवालों का जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा. फिलहाल थार पुलिस के कब्जे में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. वहीं, मंदिर के पीछे लंबे समय से खड़ी गाड़ी पर ट्रेलर का नंबर मिलने के बाद इलाके में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !