Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Jamshedpur News: पारडीह में बेबस और दिव्यांग परिवार की मदद को आगे आए शुभम राज; व्हीलचेयर व मेडिकल सामग्री दी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के पारडीह के इंदिरा कॉलोनी में रहने वाला एक परिवार लंबे समय से मुश्किल हालात से गुजर रहा है. परिवार के मुखिया और उनके बड़े बेटे को दिखाई नहीं देता. वहीं, परिवार का छोटा बेटा करीब दो साल से पैरालिसिस के कारण बिस्तर पर है.

परिवार ने अपनी जरूरत बताते हुए छात्र नेता शुभम राज से मदद मांगी. इसके बाद उन्होंने परिवार के लिए एक व्हीलचेयर, एक स्टीक और यूरिन पॉट के दो पैकेट उपलब्ध कराए.

शुभम राज अपने साथियों के साथ परिवार के घर पहुंचे और जरूरत का सामान सौंपा. उन्होंने परिवार से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली. साथ ही आगे भी हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया. परिवार को सहायता मिलने के बाद उनके चेहरे पर राहत और उम्मीद नजर आई.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !