Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Jamshedpur Instagram Friend: PM मॉल में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने कॉल के नाम पर लिया फोन और हो गया गायब, चाईबासा से काम के सिलसिले में जमशेदपुर आई थी युवती

Jamshedpur Instagram Friend: चाईबासा की रहने वाली पूनम कुमारी सिंह मंगलवार को काम के सिलसिले में जमशेदपुर आई थीं. इसी दौरान वह पीएम मॉल पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर फॉलो करने वाले युवक से हुई. पूनम के मुताबिक, बातचीत के दौरान युवक ने घर पर फोन करने के लिए उनका मोबाइल मांगा. उसने अपने फोन में चार्ज नहीं होने की बात कही. मोबाइल मिलने के बाद उसने नेटवर्क नहीं आने का बहाना बनाया और कुछ दूर चला गया. कुछ देर बाद पूनम ने देखा कि युवक वहां से गायब हो चुका था.

पूनम ने मॉल के एक गार्ड का मोबाइल लेकर अपनी इंस्टाग्राम आईडी लॉगिन की और युवक से संपर्क किया. उनके मुताबिक, युवक ने खुद को स्टेशन के पास बताया और जल्द लौटने की बात कही. काफी देर इंतजार के बाद भी वह वापस नहीं आया. बाद में युवक ने कथित तौर पर मोबाइल लेने से ही इनकार कर दिया. पूनम का दावा है कि मॉल के CCTV में युवक को उनसे मोबाइल लेते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, CCTV फुटेज की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है.

युवती के मुताबिक, युवक ने अपना नाम प्रिंस सिंह बताया था और वह आदित्यपुर-2 में रहता है. पूनम का कहना है कि वह उससे पहले साकची मार्केट में मिल चुकी हैं और दोनों के बीच सोशल मीडिया पर सामान्य बातचीत होती थी. उनका आरोप है कि घटना के बाद युवक ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से फोटो हटा दी और उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया. 

पूनम ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है. फिलहाल युवक का पक्ष सामने नहीं आया है और आगे की स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !