Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Crime News Jamshedpur: बर्मामाइंस में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Crime News Jamshedpur: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित कैरेज कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 29 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे की है, जब मुस्लिम बस्ती कब्रिस्तान के पास दो बदमाशों ने 25 वर्षीय राजा मजूमदार को निशाना बनाया। आरोपियों ने उस पर चाकू और ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

पूछताछ में कबूला जुर्म, बदले की नीयत से किया था हमला

घटना के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में 20 वर्षीय विरेन्द्र सिंह उर्फ बाबू और 19 वर्षीय लखिन्द्र पात्रो उर्फ ऋतिक शामिल हैं, जो कैरेज कॉलोनी बाबा कुटी राम मंदिर के पास के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए ही उन्होंने राजा मजूमदार पर जानलेवा हमला किया था।

खून से सने कपड़े और चाकू बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया खून लगा चाकू जब्त कर लिया है। इसके अलावा आरोपी विरेन्द्र सिंह उर्फ बाबू की खून से सनी जींस फुलपैंट भी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !