Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

International News: SCO समिट के लिए बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी, ईरान के राष्ट्रपति से अहम द्विपक्षीय बैठक

International News: उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद किया। प्रधानमंत्री SCO समिट में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे हैं।


सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की कई देशों के नेताओं के साथ मुलाकात हुई। इनमें ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के साथ हुई बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान आपसी संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली द्विपक्षीय मुलाकात है।

आर्मेनिया के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। इसके अलावा पीएम मोदी ने किर्गिस्तान के रक्षा मंत्रालय से जुड़े कैप्टन तालाइबेक से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात पर खुशी जताई।


विभिन्न समुदायों के लोगों से मिले पीएम मोदी

किर्गिस्तान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अलग-अलग समुदायों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। किर्गिस्तान योग फेडरेशन के अध्यक्ष डैनिल रायकोव ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उनसे मिलकर खुशी व्यक्त की।

बिश्केक में प्रधानमंत्री की इन मुलाकातों को SCO समिट के दौरान भारत की कूटनीतिक सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !