Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Ranchi News: खेलगांव में 55 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 2 संदिग्ध मरीज मिले, एक्स-रे जांच में सामने आए संदिग्ध मामले

Ranchi News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रांची के खेलगांव में सोमवार को विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में एनसीसी के सहयोग से आयोजित इस अभियान में स्थानीय लोगों की टीबी जांच की गई।


अभियान के दौरान कुल 55 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और सभी का एक्स-रे कराया गया। जांच रिपोर्ट में दो लोगों में टीबी के संभावित लक्षण पाए गए। दोनों का एक्स-रे पॉजिटिव आने के बाद उन्हें TB Suspect के रूप में चिन्हित किया गया।

Sputum जांच के बाद होगी पुष्टि

दोनों संदिग्धों को आगे की जांच के लिए रिम्स स्थित टीबी लैब भेजा गया है। उन्हें Sputum जांच के लिए कंटेनर उपलब्ध कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, Sputum जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों में टीबी संक्रमण की पुष्टि हुई है या नहीं।


वहीं, जिन लोगों की एक्स-रे रिपोर्ट सामान्य पाई गई, उनकी जांच संबंधी जानकारी निक्षेप पोर्टल पर दर्ज की गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन मामलों को क्लोज कर दिया गया।

शुरुआती पहचान पर स्वास्थ्य विभाग का जोर

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, स्क्रीनिंग अभियान का उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की समय रहते पहचान करना है, ताकि उनकी आगे की जांच और जरूरत पड़ने पर इलाज जल्द शुरू किया जा सके।

अभियान के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की, कमांडर आनंद महतो, सुजीत कुमार, डीपीसी राकेश कुमार राय, फैजल अली, संतोष कुमार, एसटीएस संतोष कुमार, एसटीएलएस योगेंद्र प्रसाद, टीबीएचवी संजय कुमार झा, बसंत भगत और कामेश्वर महतो समेत एनसीसी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !