Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Jamshedpur News: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में धूमधाम से मनेगा तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

Jamshedpur: जमशेदपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम परिसर में 2 सितंबर से 4 सितंबर तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा. आयोजन को लेकर सोमवार को भालूबासा स्थित होटल मिष्टी इन में सूर्य मंदिर समिति ने प्रेस वार्ता की. समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी और सह-मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी दी.

समिति के अनुसार, महोत्सव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. जन्माष्टमी के दिन सूर्य मंदिर परिसर में विशेष पूजा, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे. मंदिर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा. मध्यरात्रि में बाल गोपाल के प्राकट्य उत्सव का आयोजन होगा. इस दौरान भजन-कीर्तन भी किया जाएगा.

महोत्सव के दौरान बिरसा मुंडा टाउन हॉल में विभिन्न प्रतियोगिताओं के ऑडिशन होंगे. 2 सितंबर की शाम 5 बजे बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन होगा. 3 सितंबर को शाम 5 बजे सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन लिया जाएगा. दोनों प्रतियोगिताओं का ग्रैंड फिनाले 4 सितंबर की शाम 5 बजे सूर्य मंदिर परिसर में होगा. इसमें चयनित प्रतिभागी अंतिम मुकाबले में हिस्सा लेंगे.

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 20 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 15 हजार रुपये और तीसरे स्थान के विजेता को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को क्रमशः 7 हजार, 5 हजार और 3 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी. इसके अलावा इस प्रतियोगिता के शीर्ष 10 प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी. सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अधिकतम उम्र 10 वर्ष निर्धारित की गई है. दोनों प्रतियोगिताओं के लिए नामांकन फॉर्म सूर्य मंदिर परिसर में उपलब्ध हैं. इच्छुक प्रतिभागी मंदिर कार्यालय से सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक फॉर्म ले सकते हैं. फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 1 सितंबर दोपहर 1 बजे तक तय की गई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !