Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

West Singhbhum News: मनोहरपुर से चोरी हुई पिकअप कांडा टोल ब्रिज से बरामद, बिहार और ओडिशा के 2 आरोपी गिरफ्तार

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के आरा निवासी विनोद सिंह (45) और सुंदरगढ़, ओडिशा निवासी प्रशांत कुमार नायक के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की गई पिकअप OD14V-8939 बरामद कर ली. वाहन कांडा टोल ब्रिज के पास से मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई थी गाड़ी
पुलिस के अनुसार, सुंदरगढ़ जिले के टीकायतपाली थाना क्षेत्र के झिरपापाली गांव निवासी दशरथ किस्मन (43) ने 24 अगस्त 2026 को मनोहरपुर थाना में लिखित शिकायत दी थी. उन्होंने बताया था कि मनोहरपुर के लाइनपार दुर्गा पंडाल के पास से उनकी पिकअप चोरी हो गई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने 24 अगस्त को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल बनाया गया. मनोहरपुर थाना पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से मामले की जांच आगे बढ़ाई. जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने मनोहरपुर बस स्टैंड में छापेमारी कर विनोद सिंह और प्रशांत कुमार नायक को पकड़ लिया.

पूछताछ के बाद बरामद हुआ चोरी का वाहन
दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कांडा टोल ब्रिज के पास छापेमारी की. यहां से चोरी की गई पिकअप बरामद कर ली गई. पुलिस ने वाहन को विधिवत जब्त कर लिया है. मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है.

विनोद सिंह का आपराधिक इतिहास भी आया सामने 
पुलिस के अनुसार, विनोद सिंह का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ तलसरा थाना, ओडिशा में 28 मई 2026 को मामला दर्ज किया गया था. यह मामला भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 316(2), 318(4) और 3(5) के तहत दर्ज बताया गया है. विनोद सिंह बिहार के आरा जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में झारसुगुड़ा, ओडिशा में रह रहा था. वहीं प्रशांत कुमार नायक सुंदरगढ़ जिले के केराई थाना क्षेत्र के केराई गांव का निवासी है.

छापामारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में मनोहरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अभिषेक एक्का, स.अ.नि. अजय प्रसाद, स.अ.नि. नवकिशोर कुड़ादा, आरक्षी 1115 सैकेलोन खाखा, आरक्षी 985 जयन्त सोरेन और चा.आ./372 नील कुमार महतो शामिल थे. मनोहरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का वाहन बरामद कर लिया गया है. साथ ही मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !