Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रांची समेत कई इलाकों में वज्रपात की आशंका

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश के साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी लोगों को सतर्क किया है.

6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
31 अगस्त को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह और धनबाद समेत कई जिलों में येलो अलर्ट है.

वज्रपात का भी खतरा
बारिश के साथ कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में खास सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम खराब होने के दौरान लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है.

रांची में कैसा रहेगा मौसम?
बारिश और बादलों के कारण रांची समेत ज्यादातर इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कुल मिलाकर अगले कुछ दिनों तक झारखंड में मानसून सक्रिय रहेगा. ऐसे में भारी बारिश और वज्रपात वाले इलाकों में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की जरूरत है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !