Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Giridih News: नवादा रोड पर खड़े ट्रक को पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, गिरिडीह के युवक की मौत

Giridih News: नवादा मुख्य मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में गिरिडीह जिले के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस वक्त हुआ, जब ब्रेक फेल होने के बाद सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दो लोग उसकी मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।


मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी संजय यादव के रूप में हुई है। हादसे में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी मुकेश यादव भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ब्रेक फेल होने पर सड़क किनारे रोका था ट्रक

परिजनों के अनुसार, संजय यादव और मुकेश यादव ट्रक में छड़ लादकर बिहार के नवादा गए थे। वहां माल उतारने के बाद दोनों गिरिडीह लौट रहे थे। इसी दौरान नवादा मेन रोड पर उनके ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। दोनों ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और वाहन की मरम्मत करने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


इलाज के लिए धनबाद ले जाते समय मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही संजय यादव ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मुकेश यादव का इलाज जारी है।

दो छोटे बेटों को छोड़ गए संजय

संजय यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का गिरिडीह सदर अस्पताल में जमावड़ा लग गया। बताया गया कि संजय अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों, जिनकी उम्र 2 और 5 वर्ष है, को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !