Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Jaipur NEET PG Server Problem: जयपुर में NEET-PG परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, प्रभावित छात्रों के लिए 5 सितंबर को होगा री-एग्जाम

Jaipur NEET PG Server Problem: NEET-PG 2026 की परीक्षा के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर तकनीकी खराबी के कारण कई अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सीतापुरा इलाके में बने सेंटर पर सर्वर में गड़बड़ी आने से कुछ कंप्यूटर सिस्टम चालू हो गए, जबकि कई उम्मीदवारों के सिस्टम शुरू ही नहीं हो सके.

इस तकनीकी दिक्कत के चलते परीक्षा केंद्र पर कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई. जिन छात्रों के सिस्टम काम नहीं कर रहे थे, वे परीक्षा शुरू नहीं कर सके. इसे लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी और चिंता भी देखने को मिली.

सर्वर में आई खराबी से रुकी परीक्षा
जयपुर के ACP ललित शर्मा के मुताबिक, परीक्षा केंद्र के सर्वर में तकनीकी समस्या सामने आई थी. इसका असर कंप्यूटर सिस्टम पर पड़ा और सभी अभ्यर्थी एक साथ परीक्षा शुरू नहीं कर सके. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम परीक्षा केंद्र पहुंची. अधिकारियों ने वहां मौजूद छात्रों से बातचीत कर स्थिति को संभालने की कोशिश की.

परीक्षा प्रभावित होने से छात्रों में चिंता
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अचानक आई तकनीकी गड़बड़ी से कई उम्मीदवार परेशान नजर आए. छात्रों की चिंता इस बात को लेकर थी कि परीक्षा पूरी नहीं कर पाने का असर उनके प्रदर्शन और आगे की प्रक्रिया पर न पड़े. अधिकारियों ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित हुए उम्मीदवारों के लिए उचित समाधान निकाला जाएगा. इस संबंध में परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी के अधिकारियों से भी बातचीत की गई.

5 सितंबर को प्रभावित छात्रों की दोबारा परीक्षा
ACP ललित शर्मा ने बताया कि तकनीकी समस्या से प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया है. ऐसे अभ्यर्थियों का री-एग्जाम 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे कराया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार, छात्रों की परेशानी को देखते हुए उन्हें जरूरी जानकारी और काउंसलिंग भी दी जा रही है.

NEET-PG 2026 की परीक्षा रविवार को देशभर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में कराई गई थी. परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया गया. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के लिए भी जरूरी इंतजाम किए गए थे. जयपुर के सेंटर पर हुई तकनीकी परेशानी के बाद अब प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर को होने वाली दोबारा परीक्षा पर नजर रहेगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !