Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टूपुर में युवती पर गर्म चाय फेंकने के आरोपी की जमानत अर्जी हुई मंजूर

Jamshedpur News: बिष्टूपुर के टीएफए ग्राउंड के पास युवती पर गर्म चाय फेंकने के मामले में आरोपी सन्नी कुमार मिश्रा को अदालत से राहत मिली है. गुरुवार को एडीजे-5 की अदालत ने उसकी जमानत अर्जी मंजूर कर दी. आरोपी की ओर से अधिवक्ता ए. झा ने अदालत में पक्ष रखा.

चाय मिलने में देरी पर हुआ था विवाद
मामला 6 अप्रैल की रात का है. जानकारी के अनुसार,  चाय मिलने में कुछ देर होने को लेकर युवक आक्रोशित हो गया था. विवाद बढ़ने के बाद युवती पर गर्म चाय फेंक दी थी. गर्म चाय गिरने से युवती बुरी तरह झुलस गई थी. घटना के बाद दुकान में भी हंगामा हुआ था.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा था. इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. गंभीर रूप से झुलसने के कारण युवती को कई दिनों तक टीएमएच के सीसीयू में भर्ती रहना पड़ा था.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !