Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Jamshedpur News: गोलमुरी चौक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का तीसरा दिन, बिगड़ी प्रदर्शनकारी की तबीयत; स्थायी डिवाइडर की मांग कर रहे लोग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोलमुरी चौक पर सड़क हादसों और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी है. 28 अगस्त से चल रहे इस आंदोलन में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत अब बिगड़ने लगी है.

तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टर ने प्रदर्शनकारी का चेकअप किया.  इसके बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल खत्म करने को तैयार नहीं हैं. भूख हड़ताल के दौरान प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ने से आंदोलन स्थल पर चिंता बढ़ गई है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक उनकी मांगों पर बातचीत के लिए कोई पहल नहीं की गई है.

गोलमुरी थाना से पहुंची पुलिस टीम
रविवार को गोलमुरी थाना से कुछ पुलिसकर्मी आंदोलन स्थल पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया. हालांकि, प्रदर्शनकारियों के मुताबिक अभी तक प्रशासन या किसी सक्षम अधिकारी की ओर से मांगों को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू नहीं की गई है.

डिवाइडर और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग
आंदोलनकारी गोलमुरी चौक पर स्थायी डिवाइडर लगाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि चौक पर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने से सड़क हादसों पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा दिन के समय बड़े वाहनों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाने और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने की भी मांग की जा रही है.

एक सप्ताह का आश्वासन, फिर भी नहीं हुआ काम
जानकारी के अनुसार, इससे पहले इसी मुद्दे को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया था. उस दौरान प्रशासन की ओर से एक सप्ताह के भीतर डिवाइडर लगाने या हादसे रोकने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि तय समय बीतने के बाद भी मौके पर स्थायी डिवाइडर नहीं लगाया गया. निगरानी के लिए कैमरे लगाने की मांग पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

मांग पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी
फिलहाल गोलमुरी चौक पर भूख हड़ताल जारी है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सड़क सुरक्षा से जुड़ी उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा.

अब प्रदर्शनकारी की बिगड़ती तबीयत के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रशासन कब बातचीत के लिए आगे आता है और गोलमुरी चौक की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई ठोस फैसला लिया जाता है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !